दो साल से बीकानेर पुलिस को दे रहा था चकमा, आख़िरकार पकड़ा गया..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

दो साल से बीकानेर पुलिस को दे रहा था चकमा, आख़िरकार पकड़ा गया..

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना पूगल ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सतनाम सिंह पुत्र नछत्र सिंह (53) निवासी अलीकां, डबवाली जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा व पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सान्दू और वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला की देखरेख में कार्यवाहक थानाधिकारी अनिल कुमार पुनि मय टीम ने आरोपी को दबोचा।

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन थानाधिकारी पूगल रवि कुमार पुनि ने नाकाबंदी के दौरान वाहन पिकअप (HR74A4958) से 34.200 किलो डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों जगासिंह व मुख्तयार सिंह को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान में सामने आया कि वाहन सतनाम सिंह का था और उसने ही आरोपियों को तस्करी के लिए उपलब्ध कराया था। तब से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। करीब दो साल बाद पुलिस ने सतनाम सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है।