रोड़वेज बस में बैठी महिला के बैग में से सोने के जेवरात पार
दैनिक खबरां, बीकानेर। रोड़वेज बस में बैठी महिला के बैग में से सोने के जेवरात पार हो गए। महिला कों ज़ब बैग चोरी होने का पता चला समुची बस में ह्ड़कंप मच गया। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की 18 अगस्त की दोपहर की बताई जा रही है। इस संबंध में परिवादिया सुनीता पत्नि शंकरलाल निवासी गुसाईंसर ने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट पेश की है। परिवादिया ने बताया कि वह अपने पीहर जाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक़्कर पर बस में बैठी इस दौरान अज्ञात चोर उसके बैग से सोने के जेवरात लेकर पार हो गया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

