पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तेदारों ने युवक पर किया हमला,घायल ट्रॉमा में भर्ती, पिता ने करवाया मामला दर्ज
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक स्कार्पियों गाड़ी में तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक घायल हुआ जिसका पीबीएम ट्रॉमा अस्पताल में ईलाज जारी है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एक बारगी अफरा तफरी मच गई। घटना शुक्रवार शाम राजीव गांधी मार्ग की है। जंहा कुछ युवकों ने बीकानेर नंबर की स्कार्पियों गाड़ी आरजे-07-6692 में लोहे के पाइपों से तोडफ़ोड़ कर गाड़ी के कांच तोड़ डाले। इससे गाड़ी में बैठे एक युवक के भी चोटें आई है। कोटगेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना कों लेकर घायल युवक के पिता आसकरण सोनी ने योगेश, कुशाल, सत्तू, हरीश सहित पांच-सात अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार यह घटना पारिवारिक विवाद को लेकर हुई है,जिसमें मारपीट करने वाले घायल युवक के रिश्तेदार बताए जा रहें है। वंही घायल युवक का ट्रॉमा में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

