करीब डेढ़ दर्जन चोरियों के 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

दैनिक ख़बरा,बीकानेर। रात के समय में घर मेंं सेंधमारी कर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुगल पुलिस ने 30 जुलाई को चोरी के मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

 

जिनसे पुछताछ में करीब 17 चोरियां करना स्वीकार किया है। पुलिस ने 31 जुलाई को परिवादी शिवशंकर द्वारा दर्ज करवाए मामले में कार्रवाई करते हुए आईजी बीकानेर ओमप्रकाश के निर्देशन पर पुलिस ने जांच की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने मनसा पंजाब के रहने वाले मखनङ्क्षसह,श्रीगंगानगर के रहने वाले सोनू बावरी,घड़साना निवासी जुगलङ्क्षसह और भटिण्डा के रहने वाले लालसिंह उर्फ लाली को गिरफ्तार किया है।

जिनसे पुछताछ में 17 चोरियां करना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छतरगढ़,रावला, कोलायत, जामसर,सूरतगढ,बीकानेर सहित अनेक जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है।