प्लाईवुड फेक्ट्री में लगी भीषण आग,दो गाड़ियों 14 टैंकरों ने पाया काबू
जयपुर । शहर के कानोता थाना इलाके में एक प्लाईवुड की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और 14 टैंकर ने आग पर तीन घंटे में काबू पाया। आग इतना भीषण था कि दो किमी दूर से लपटें दिख रही थीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग हीरा वाला रिको में स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज के प्रमोद गोयल की फैक्ट्री में लगी। आग की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचा। कानोता थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
वहीं मालिक ने बताया कि फैक्ट्री शाम 8:30 बजे बंद हुई थी। जिसके बाद केवल गार्ड ही फैक्ट्री में मौजूद था। आग कैसे लगा, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

