पंचायत चुनाव की कवायद तेज: नए 8 जिलों में जिला परिषदों के गठन की अधिसूचना जारी
दैनिक खबरां,जयपुर। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के आठ नए जिलों में जिला परिषदों का गठन कर दिया है। पंचायत राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही इन जिलों में परिषद गठन का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही मौजूदा पुराने जिलों की परिषदों का पुनर्गठन भी किया गया है। सरकार की इस अधिसूचना के बाद अब प्रदेश के सभी 41 जिलों में जिला परिषदें स्थापित हो गई हैं। अब तक केवल 33 जिलों में ही जिला परिषदें संचालित थीं।
इन 8 नए जिलों में बनी नई जिला परिषदें
डीग, बालोतरा, ब्यावर, डीडवाना–कुचामन, फलौदी, सलूंबर, कोटपूतली–बहरोड़ और खैरथल–तिजारा।
राजस्थान के सभी 41 जिले अब जिला परिषदों के साथ
श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, उदयपुर, और साथ ही नए जिले—बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, सलूंबर, खैरथल–तिजारा, डीग, कोटपूतली–बहरोड़ एवं ब्यावर। अधिसूचना जारी होने के बाद अब इन सभी जिलों में जिला परिषद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

