चोरी के इरादे से वृद्ध की हत्या, मुंह पर पट्टी बांधकर ली जान, डॉग स्क्वाड व पुलिस मौक़े पर..
दैनिक खबरां,बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। धान मंडी के सामने अपने खेत में सो रहे 70 वर्षीय उमाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वृद्ध मृत अवस्था में मिला और उसके मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
दैनिक खबरां से बातचीत में खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला नें बताया कि कि भेड़-बकरियां चोरी करने आए चोरों ने वृद्ध के मुंह पर पट्टी व टेप बांध दी, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खेत से करीब 40 भेड़-बकरियां चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि एफएसएल व डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। घटना के समय ढाणी में मृतक के कुछ परिचित भी सो रहे थे, जिनकी नींद देर से खुली। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भी किसी नशीले पदार्थ से बेहोश किया गया हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

