राहुल गांधी से ईडी की 38 घण्टे हो चुकी पूछताछ,मंगलवार को फिर होंगे ईडी दफ्तर में पेश

नई दिल्ली

राहुल गांधी से ईडी की 38 घण्टे हो चुकी पूछताछ,मंगलवार को फिर होंगे ईडी दफ्तर में पेश

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए। राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब पांच मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी कार्यालय से एक घंटे से अधिक के ब्रेक के बाद पूर्व कांग्रेस प्रमुख शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर फिर पूछताछ में शामिल हुए

राहुल पहली बार 13 जून को, राष्ट्रीय राजधानी में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे। तब से वह चार बार एजेंसी के सवालों का जवाब दे चुके हैं। कांग्रेस सांसद से अब तक 38 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में दोबारा शामिल होने के लिए कल यानी 21 जून को फिर से तलब किया है।

पिछले हफ्ते 30 घंटे से ज्यादा पूछताछ
पिछले हफ्ते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।