शादी में फूड पॉइजनिंग के कारण 150 लोगो की बिगड़ी तबियत, मची अफरातफरी..

राजस्थान

शादी में फूड पॉइजनिंग के कारण 150 लोगो की बिगड़ी तबियत, मची अफरातफरी..

दैनिक खबरां। गांव की एक शादी में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। शादी समारोह में जीमने के लिए लोग आए थे। जिनमें से 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 50 बच्चे भी शामिल है। 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला जालौर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रानीवाड़ा के सूरजवाड़ा गांव में शादी में खाना खाने के महज आधे घंटे बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत आने लग गई. इससे करीब 150 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। उनके उल्टी दस्त होने लग गये। इससे वहां एकबारगी अफरातफरी के हालात हो गये। इससे शादी की व्यवस्थाओं में लगे परिवार वाले घबरा गये।