ढिंगसरी की बेटी मुन्नी ने जिले का नाम किया रोशन,भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम में बनाई जगह

बीकानेर

ढिंगसरी की बेटी मुन्नी ने जिले का नाम किया रोशन,भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम में बनाई जगह

बीकानेर, दैनिक खबरां । बदलते भारत की तस्वीरों में गाँवो का अहम योगदान है। जिले के पांचू तहसील के ढिंगसरी गाँव की तस्वीर अब पूरी तरह से बदल चुकी है। जंहा कई वर्षो पहले अपनी अलग छवि रखने वाले इस गाँव ने अब अपनी पहचान नेशनल लेवल पर खेल क्षेत्र में बनाई है। ढिंगसरी गांव के अधिकतर युवा फुटबॉल में अपना भाग्य आजमा रहें है। इसी युवा पीढ़ी से गाँव की की बेटी मुन्नी भांभू का फुटबॉल अंडर 16 इंडिया टीम में चयन हुआ है।
भांभू के चयन से पुरे गाँव सहित जिले भर के खेल प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है। गांव में स्थित फुटबॉल एकेडमी के कोच विक्रम सिंह राजवी के अनुसार गोवा में आयोजित भारत अंडर-16 टीम ट्रायल का मुन्नी भांभू हिस्सा थी। भांभू ने अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर इंडियन फुटबॉल टीम में जगह बनाई है। राजवी ने बताया बीकानेर के एक छोटे से गांव ढिंगसरी के किसान की बेटी मुन्नी टीम इंडिया में खेलते हुए जल्द ही नजर आएगी। वंही मुन्नी के टीम इंडिया में सलेक्शन होने की ख़ुशी मिलते ही ढिंगसरी,नोखा और अन्य जगहों पर आतिशबाजी की गई।