देशनोक रेलवे स्टेशन का होगा विकास, 14 करोड़ 10 लाख के विकास कार्य मंजूर..
बीकानेर@दैनिक खबरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। देशनोक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास मे लगभग 14 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च होंगे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार जोधपुर मंडल के 15 प्रमुख स्टेशन जिसमें जोधपुर, जैसलमेर, सुजानगढ़, बालोतरा, गोटन, डीडवाना, रामदेवरा, डेगाना, नागौर, फलोदी, रेन, मेड़ता रोड, बाड़मेर, नोखा और देशनोक स्टेशनों का अमृत भारत योजना के पुनर्विकास किया जाएगा।
देशनोक रेलवे स्टेशन पर 14 करोड़ 10 लाख के विकास कार्य होंगे
बीकानेर5 घंटे पहले
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा। देशनोक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास मे लगभग 14 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च होंगे।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार जोधपुर मंडल के 15 प्रमुख स्टेशन जिसमें जोधपुर, जैसलमेर, सुजानगढ़, बालोतरा, गोटन, डीडवाना, रामदेवरा, डेगाना, नागौर, फलोदी, रेन, मेड़ता रोड, बाड़मेर, नोखा और देशनोक स्टेशनों का अमृत भारत योजना के पुनर्विकास किया जाएगा।
ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर को प्रदर्शित करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की होगी। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल एरिया विकसित किए गए हैं।
स्टेशन पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास होगा। इसके अलावा ऑटो, दो पहिया औरचार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान होगा।
प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर कोच प्रदर्शन बोर्ड लगेंगे। दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश-कक्ष बनेंगे। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग शौचालयों के साथ बेहतर प्रतीक्षा-कक्ष, अतिथी कक्ष (वीआईपी रूम) व स्टेशन अधीक्षक का रूम बनेगा। स्टेशन भवन के आंतरिक भाग में सुधार होगा।

