दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, आठ की मौत,तीन गाड़ियां भी जलीं, हाई अलर्ट जारी

देश

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, आठ की मौत,तीन गाड़ियां भी जलीं, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

दैनिक खबरां। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एहतियात के तौर पर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।