बीकानेर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: रास्ता रोककर मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी, आरोपी बोले-“हम यंहा के गुंडे”..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: रास्ता रोककर मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी

दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों की दबंगई सामने आई है। नत्थुसर गेट के बाहर बड़ा गणेश मंदिर के पास दो युवकों ने एक युवक और उसके भानजे को रास्ते में रोककर न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उनसे नकदी और चांदी की चैन लूटकर फरार हो गए। घटना नें शहर में भय का माहौल बना दिया है। हालांकि नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया लगातार सक्रिय होकर खुद पैदल गश्त कर रही है।

घटना के संबंध में पीड़ित देवकिशन उपाध्याय पुत्र किशनलाल उपाध्याय, निवासी ईदगाह बारी (बीकानेर) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 5 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे वह अपने भानजे राहुल भदाणी के साथ मोटरसाइकिल से मंदिर जा रहा था। इसी दौरान चौक पर मुकेश पुरोहित और शुभम पुरोहित सहित 3-4 अन्य आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को इलाके का “गुंडा” बताते हुए धमकाया और पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर लाठी, लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दोनों को सड़क पर गिरा दिया। आरोप है कि भानजे के सिर पर लाठी से वार का प्रयास किया गया, जिससे उसकी जान जा सकती थी।


पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान शोर मचाने पर राहगीरों के आने से आरोपी भागने लगे, लेकिन जाते-जाते भानजे के गले से चांदी की चैन और देवकिशन की जैकेट की जेब से 8 से 10 हजार रुपये नकद लूट ले गए। आरोपी पीड़ित की ही मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों युवक दहशत में आ गए। पीड़ित की शिकायत पर नयाशहर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 126(2), 189(2), 307 BNS (जानलेवा हमला) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच एसआई कोहर सिंह को सोंपी है।