कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान शुरू, सामुदायिक भवन में हुआ कार्यक्रम

बीकानेर राजनीति

कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान शुरू, सामुदायिक भवन में हुआ कार्यक्रम

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ए ब्लॉक की ओर से रविवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” को लेकर कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, रामदेवजी मंदिर के पास भुट्टो के बास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा ने की जबकि मंच संचालन मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला सचिव अब्दुल रहमान लोदरा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी विक्रम स्वामी और शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रभारी विक्रम स्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि आला कमान के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की सांठ-गांठ से झूठे वोटों के सहारे सरकार बनी है, इसे जनता तक पहुँचाना होगा। वहीं शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा ने कहा कि जैसे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में हजारों किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर आमजन तक संदेश पहुँचाना चाहिए। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार और मोहम्मद आरिफ भुट्टो ने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को व्यापक रूप से आम जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी।

कार्यक्रम में गंगानगर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल, निर्मल विश्नोई, अविनाश राठौड़, जुगल, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, जोगेंद्र जोईया, राजेश पुनिया, विकास रावत, मोहसिन भुट्टो, सिकंदर खान, अजीज अली, पंकज स्वामी, जितेंद्र नायक, फूसा राम नायक, अमन अली, अनीश अली, कुंभाराम नैन, विजेंद्र बिदावत, भंवरलाल जनागल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया ने किया।