कांग्रेस घोषणा पत्र में एक और मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में, हो सकता है ये एलान

जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

कांग्रेस घोषणा पत्र में एक और मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में, हो सकता है ये एलान

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सात बड़ी गारंटियां लांच कर चुकी कांग्रेस अब चुनावी घोषणा पत्र में कुछ और बड़े वादे करने जा रही है। इसमें किसान वर्ग के लिए एमएसपी का एलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर को राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि एमसपी के लिए स्वामीनाथन आयोग को आधार बनाया गया है।

कांग्रेस के नेता यह मान रहे हैं कि किसानों के लिए एमएसपी का एलान इन चुनावों के लिए उसका सबसे बड़ा कदम होगा। इससे पहले एमपी के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने धान 2600, गेहूं 2599 रुपये में खरीदने का वादा किया है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार लगातार घोषणाओं के मोड में चल रही है। चुनावों का एलान होने के बाद से कांग्रेस ने यहां गारंटी जारी की। इसमें किसानों से गोबर खरीद, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप, प्रदेश में आपदा राहत बीमा और महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जैसी लुभावनी घोषणाएं शामिल हैं।