CM गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह को रखा निशाने पर, कहीं खरी-खरी बात, कहीं मुस्कराए तो कहीं टाले सवाल, देखें विडियो……
बीकानेर,@Dainikkhabraan। बीकानेर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई की। लोगों ने अपनी समस्या व पीड़ा से सीएम को अवगत कराया। इसको लेकर उन्हें ज्ञापन भी दिए गए। सीएम ने सभी की पीड़ा व समस्या को सुना और सीएम ने उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह रहे निशाने पर
इसके बाद आयोजित हुई प्रेस कॉफ्रेंस में पूछे गए सवालों पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह उनके निशाने पर रहे। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर यह तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री गजेन्द्र सिंह राजस्थान की एक भी येाजना को राष्ट्रीय स्तर की योजना घोषित नहीं करवा पाए। वे पीएम को कन्वेंस तक नहीं कर पाए। इस दौरान उनसे पूछे गए सवालों को जवाब दिया। केन्द्रीय मंत्री के सवाल पर सीएम ने संजीवनी का हवाला भी दिया। उसमें उनकी भूमिका पर भी संदेह किया।
बार-बार बदलते क्यों हो, रिपीट करो, काम हो जाएगा
बीकानेर की मूल समस्या रेल फाटक पर सीएम ने कहा कि हमने ने एक करोड़ राशि जमा करवा दी। उसके बाद सत्ता बदल गई। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप लोग बार-बार बदलते क्यों हो। हमें रिपीट करो, काम हो जाएगा।
बीकानेर फिर भी खाली हाथ
प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश की सरकार में लम्बे समय से चल रही उठापटक के बाद अब गाड़ी पटरी पर आ रही है। इतने लम्बे समय के बाद बीकानेर दौरे पर आए सीएम ने बीकानेर के लिए न कोई बड़ी घोषणा की और न ही बीकानेर की बड़ी समस्याओं के समाधान तथा पिछली सरकार की ओर से शुरू किए गए प्रोजेक्ट को बनाए रखने तथा उनमें सुधार करने का कोई आश्वासन दिया। ऐसे में बीकानेर सीएम दौरा महज औपचारिकता वाला रहा।
हंस के टाल गए जवाब
एक ओर सीएम बीकानेर दौरे पर तो दूसरी ओर सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकता की। जब मीडिया की ओर से यह सवाल किया गया तो उन्होंने हंस कर टाल दिया। उन्होंने कहा कि हम सब साथ है। अब मैने को कैमरे तो लगा नहीं रखे है। जो आपको बताओ की उनके बीच (सचिन-राहुल) के बीच क्या बातचीत हुई है। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी मौजूद रहे। उसके बाद नागौर के लिए रवाना हुए।
केंद्र की सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहां कि कांग्रेस सोचती थी की लोग क् कहेंगे, ऐसा सोचकर काम करती थी। लेकिन ऐसा केंद्र सरकार नहीं करती।या
सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव को कौन जीते कौन हारे वो अलग बात है लेकिन राजस्थान में सद्भावना बनी रहे शांति बनी रहे। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं है है। विपक्ष है ही नहीं , हमारे खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं किया है।
सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर जो भड़काऊ काम कर रहे है उनके खिलाफ हम एक्शन ले रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बीजेपी की सोच फासिस्ट और हिंसा की है जबकि हम सचाई पर काम कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी बरसे और कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इस्तीफा दे दूंगा राजनीति से, अब प्रधानमंत्री का वीडियो सामने आ गया है। अब फैसला उनको करना है, जो प्रधानमंत्री को कन्वेंस नहीं कर सके वो कहा के मंत्री हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान सीएम गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। गहलोत ने कहा की राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। राजस्थान में बदलाव आ रहा है। सभी सेक्टर में हम बेहतर काम कर रहे हैं। स्टेट हाइवे बनाया गया है। 90 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है। मेडिकल से जुड़ी सुविधाएं भी हमने प्रदेश की जनता को बेहतर दी हैं।

