बीकानेर। नोखा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला डूडी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगी। नामांकन कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे नोखा पहुंचेंगे और जनसभा करेंगे। उसके बाद सवा तीन बजे देशनोक पहुंचकर करणी माता के दर्शन करेंगे। सायं पौने पांच बजे सीएम गहलोत बीकानेर पहुंचेंगे और आठ बजे तक समय रिजर्व रखा गया है। उसके बाद आठ बजे चौरडिय़ा चौक गंगाशहर में जनसभा करेंगे। रात साढ़े नौ बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए रवाना होंगे।

