बीकानेर में आत्महत्याओं के बढ़े मामले, पत्नी को बस में बैठाने के बाद युवक का शव मिला पेड़ पर
बीकानेर@दैनिक खबरां। जिले में इन दिनों आत्महत्याओं के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है जो कि वाकई चिंतनीय है। श्रीडूंगरगढ़ में दो दिन पहले गायब हुए युवक का शव रोही में पुण्डलसर कच्चे मार्ग पर एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। बताया जा रहा है शव की पहचान 25 वर्षीय युवक लूणाराम पुत्र शेराराम नायक निवासी जोधासर के रूप में हुई है।
शुक्रवार को सेरूणा थाने में लूणाराम के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार को अपने घर से अपनी पत्नी को उसके पीहर पहुंचाने निकला था। युवक ने पत्नी को श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की बस में बैठा दिया व उसके बाद लापता हो गया। शव मिलने की सूचना के बाद थाने के एएसआई बलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले के सभी पहलूओं से जांच कर रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

