बीकानेर के व्यापारी से माल लिया, भुगतान भी नहीं किया,पत्नी को दी गालियां,जान से मारने की धमकी!

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर के व्यापारी से माल लिया, भुगतान भी नहीं किया,पत्नी को दी गालियां,जान से मारने की धमकी!

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर के व्यापारी से माल लिया, भुगतान भी नहीं किया और जब तकादा किया तो पत्नी को गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दे डाली..! कुछ ऐसा हीधोखाधड़ी का मामला शहर के गंगाशहर थाने में दर्ज हुआ है।इस संबंध में शहर की ट्वीन्स ब्रदर्स एंड फूड इंडस्ट्री, हर्षोलाव तालाब, श्रीरामसर रोड ने गुरुग्राम निवासी व्यापारी अनिल कुमार सिंगची और उनकी फर्म अनिल कुमार सिंगची ब्रदर्स पर धोखाधड़ी, गबन और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ACJM न्यायालय संख्या-4 बीकानेर के आदेश पर थाना गंगाशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

फर्म के पार्टनर राम अग्रवाल ने न्यायालय में दायर इस्तगासे में बताया कि उनकी फर्म पिछले 2-3 वर्षों से आरोपी की फर्म को पापड़, बड़ी और अन्य खाद्य उत्पाद थोक में सप्लाई करती रही है। विश्वास के आधार पर नियमित लेन-देन के चलते आरोपी पर भरोसा बढ़ा। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मार्च 2025 में एकमुश्त माल भेजने का प्रस्ताव रखा।

प्रार्थी के अनुसार, 18 मार्च और 2 अप्रैल 2025 को करीब 2 लाख 2 हजार 975 रुपये का माल बिल नंबर 231 और 265 के तहत आरोपी को भेजा गया, लेकिन भुगतान तय अवधि तक नहीं किया गया। कई बार तकादा करने और फोन पर संपर्क के बावजूद आरोपी ने रकम नहीं लौटाई।

प्रार्थी राम अग्रवाल ने बताया कि जब भुगतान को लेकर सख्त तकादा किया गया, तो आरोपी ने माल की गुणवत्ता पर झूठे बहाने बनाकर रकम देने से इनकार कर दिया। बाद में बीकानेर फर्म ने 24 जुलाई 2025 को विधिक नोटिस भेजा, जिस पर आरोपी ने 25 दिन में बीकानेर आकर भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह भी झूठा साबित हुआ।

मामला तब गंभीर हो गया जब 28 अगस्त 2025 को आरोपी की ओर से प्रार्थी व उसके परिवार को धमकी भरे फोन आए। आरोप है कि आरोपी ने प्रार्थी की पत्नी से अभद्र भाषा में बात की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद फर्म ने पुलिस और न्यायालय की शरण ली।प्रार्थी के अनुसार, आरोपी की मंशा शुरू से ही धोखाधड़ी कर रकम हड़पने की थी। न्यायालय में पेश इस्तगासे के आधार पर गंगाशहर पुलिस नें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया  है।