स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बीकानेर की एंट्री : 250 करोड़ से स्मार्ट बनेगा बीकाणा ; 100 करोड़ से बदलेगी सीवरेज
बीकानेर@दैनिक खबरां। 87 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम , दो आरयूबी बनेंगे , कवर्ड होंगे नालेप्रशासन ने बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्लान तैयार कर लिया है । इसके लिए 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे । राज्य सरकार ने बजट सत्र में बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी । प्रशासन ने स्मार्ट सिटी का प्लान बनाया है जिसमें शहर की सबसे बड़ी कोटगेट पर रेलवे फाटकों की समस्या , सीवरेज और ड्रेनज की परेशानी , खुले नालों को बंद करना और गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर रि – यूज करना शामिल है ।
इसके अलावा ट्रैफिक सुधार , मल्टीलेवल पार्किंग , सौन्दर्यीकरण सहित अनेक काम होंगे । इन सब पर 2.50 अरब रुपए खर्च किए जाएंगे । सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए शहरी परकोटे में सीवरेज सिस्टम डालने पर खर्च होंगे । पुराने ड्रेनेज सिस्टम को 87 करोड़ रुपए की लागत से बदला जाएगा । मल्टीलेवल पार्किंग पर 30 करोड़ , फुटपाथ तैयार करने , ट्रैफिक और पर्यटन के डिजिटल व स्पेशल डिजाइन साइनेज व स्मार्ट शौचालय पर 10-10 करोड़ , सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर दो करोड़ और शहर में साइनेज व मार्किंग पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे ।
राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा स्मार्ट सिटी का प्लान , काम इसी साल शुरू होने की उम्मीद , 20,000 घरों में होंगे पानी कनेक्शन , अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंग बनेगा
सांखला फाटक व कोटगेट पर RUB
•रानीबाजार पुल , नागणेची जी मंदिर से होकर बल्लभ गार्डन सहित अनेक स्थानों पर खुले नाले कवर कर जगह का सदुपयोग •
सुजानदेसर में ब्राह्मणों के मोहल्ले में इकट्ठा हो रहे पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन रंगाई लघु उद्योग से निकलने वाले रासायनिक पानी को ट्रीट करने के लिए सीईटीपी लगाना
शहर की प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंग बनाना • शहरी परकोटे और उसके आसपास में करीब 50 किमी तक नई सीवर लाइन •
80 किमी पुरानी सीवर लाइन का सुधार
20,000 घरों में पानी कनेक्शन होंगे •
विद्युत शवदाह गृह बनेगा •
पानी की निकासी के लिए 12 पॉइंट , बारिश में नहीं होगा जलभराव
नगर निगम से रानीबाजार आरओबी :
सूरसागर , सदर थाना , बारदाना गली , सर्किट हाउस , श्रीराम हॉस्पिटल , पीबीएम होते हुए
कोटगेट से रानीबाजार आरओबी
मटका गली , रानीबाजार रेलवे क्रॉसिंग
डागा चौक से पुलिस लाइन : सैटेलाइट हॉस्पिटल , करबला , विनोबा ग्राउंड
पुलिस लाइन से बीएसएनएल डीपीएस स्कूल के पास : पुलिस लाइन सर्किल , भुट्टों का चौराहा , कीर्ति स्तंभ सर्किल , एमएन हॉस्पिटल
पीएचईडी ओएचएसआर पुलिस लाइन के सामने से नगर निगम के पीछे : केसरिया हनुमान मंदिर , पुरानी गिन्नाणी
फड़बाजार से सूरसागर : फड़बाजार सर्किल , बाबू बुक सेंटर
रानीबाजार आरओबी से बल्लभ गार्डन : नागणेची जी मंदिर , बल्लभ गार्डन डिस्पोजेबल प्वाइंट
सीताराम गेट से सेटेलाइट हॉस्पिटल : जस्सूसर गेट होते हुए
मौसम विभाग से गेबना पीर रोड : एमडीवी कॉलोनी होते हुए पुरानी गजनेर रोड से गेमना पीर रोड : एमडीवी कॉलोनी होते हुए
सुजानदेसर सामुदायिक भवन से खुद खुदा रोड : भवन से रोड तक
बेसिक स्कूल से खुद खुदा रोड़ा सुजानदेसर : नत्थूसर गेट , भीनासर बारी , जनता प्याऊ होते हुए डिस्पोजेबल प्वाइंट
पीने के पानी की सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन डाली जाएगी और पुरानी को बदला जाएगा

