प्रेम विवाह से नाराज तीन लोगों ने अपनी बहन का ही अपहरण कर लिया। मामला श्रीगंगानगर के घड़साना का है। जहां पर मंगलवार को तीन लेागों ने प्रेम विवाह रचाने वाली विवाहिता का अपहरण कर लिया। इस सम्बंध में सुंदर कॉलोनी के रहने वाले पिं्रस ने विवाहिता के भाई व अन्य पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।
इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि कुछ समय से जालंधर में पीएपी चौक के पास रहने वाली युवती अरुणदीप कौर से प्रेम प्रसंग था। पिछले दिनों युवक प्रिंस ने ससुराल पक्ष को बिना बताए अरुणदीप से प्रेम विवाह कर लिया।
दैनिक ख़बरा,बीकानेर। विवाह के बाद अरुणदीप अपने ससुराल घड़साना में रहने लगी। इसकी जानकारी अरुणदीप के पीहर वालों को पिछले दिनों मिली। इस पर मंगलवार को अरुणदीप का भाई अर्शदीप अपने तीन साथियों के साथ घड़साना आया और प्रिंस के परिवार वालों से मिला। प्रिंस का आरोप है कि इसके बाद अरुणदीप का भाई अर्शदीप जबर्दस्ती उसे कार में बैठाकर ले गया।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए है। जांच अधिकारी गोदारा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का होने के कारण युवती के परिजन नाराज चल रहे हैं। इसी कारण युवती का अपहरण होने की आशंका है।

