बीकानेर यूआईटी कुर्सी पाने के दांव पेंच हुए अदृष्य! वेट एंड वॉच का पाठ नही चढ़ रहा सिरे,जल्द हो सकती है घोषणा!

Editor बीकानेर

बीकानेर यूआईटी कुर्सी पाने के दांव पेंच हुए अदृष्य! वेट एंड वॉच का पाठ नही चढ़ रहा सिरे,जल्द हो सकती है घोषणा!

दैनिक ख़बरां एडिटर की कलम से..
बीकानेर। गहलोत सरकार के कार्यकाल में मात्र 18 माह ही शेष रह गए है। अगर 6 माह आचार संहिता के इसमे से कम करें तो मात्र 12 माह ही बचे है, लेकिन बीकानेर युआईटी चैयरमैन की घोषणा अब ठंडे बस्ते में पड़ सी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाल ही बीकानेर दौरे से पहले जंहा रोज इस कुर्सी को लेकर सियासी हलचल मची हुई रहती थी, वरन इस सीट की दावेदारी जता रहे नेता अपने समर्थकों के साथ जयपुर में डेरा डाले हुए थे, और नित प्रतदिन फलां फलां खबरे सामने आ रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के बाद तो युआईटी कुर्सी को लेकर चल रहे सियासी दांव पेंच मानो अदृश्य हो गए है।

सूत्रों के अनुसार जब मुख्यमंत्री बीकानेर दौरे पर आए थे तब इस कुर्सी की दावेदारी जता रहे नेताओं को “वेट एंड वाच” का पाठ पढ़ा गए। शायद यही कारण है कि जादूगर के जादू का असर इन नेताओं पर अभी भी चढ़ा हुआ है। वंही दूसरा बड़ा कारण यह है कि सरकार खुद अपने ही मामलों में बिजी है जंहा पहले कांग्रेस का चिंतन शिविर व राज्यसभा चुनाव की बाड़ेबंदी में व्यस्त होने का संदेश देकर कार्यकर्ताओं व यूआईटी कुर्सी के दावेदारों को वेट वॉच कहा गया।सूत्र बताते है, कि युआईटी की कुर्सी पाने में दौड़ लगा रहे नेताओं का मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है । बताया जा रहा है कि यूआईटी अध्यक्ष बनने की चाह को लेकर एक बार फिर से बीकानेर के नेताओं की जयपुर में हलचल तेज हो गई है। इस बीच जयपुर से मिले सूत्रों की माने तो इस माह के अंतिम या जुलाई के पहले दो सप्ताह के दरम्यान यूआईटी कुर्सी को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो सकता है।