बीकानेर:अब पुलिस महानिरीक्षक आमजन के साथ हर माह के अंतिम शुक्रवार को शाम चार बजे से पांच बजे तक करेंगे ई-जनसुनवाई

बीकानेर

बीकानेर:अब पुलिस महानिरीक्षक आमजन के साथ हर माह के अंतिम शुक्रवार को शाम चार बजे से पांच बजे तक करेंगे ई-जनसुनवाई

बीकानेर@दैनिक खबरां। पुलिस आमजन के साथ इसी थीम के साथ बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश अब परिवादियों से ई – जनसुनवाई करेंगे । ई जनसुनवाई हर माह के अंतिम शुक्रवार को शाम चार बजे से पांच बजे तक की जाएगी । वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होने वाली ई – जनसुनवाई में चारों जिले पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे । पहली जनसुनवाई शनिवार को होगी । इसकी तैयारियां कर ली गई है । करीब 15 परिवादी इस ई जनसुनवाई में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आईजी के समक्ष अपनी समस्या को रखेंगे ।

ई जनसुनवाई के लिए परिवादी की सूचना जिला साइबर सेल के मार्फत हर माह के अंतिम सोमवार तक रेंज कार्यालय की साइबर सेल के वाट्सअप नंबर 8764507304 व ईमेल आईडी igpbikanervig@gmail.com पर भिजवानी होगी । इसमें भी अगर कोई परिवादी ई – जनसुनवाई से वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ने में असमर्थ है तो वह कार्यालय की ओर से जारी वाट्सअप नंबर पर अपनी बात रख सकेगा । ई – जनसुनवाई की कार्रवाई जिलास्तर पर जिला साइबर सेल करेगी । रेंज स्तर पर ई- जनसुनवाई का पर्यवेक्षण रेंज साइबर सेल की ओर से किया जाएगा । बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिलों के परिवादी बीकानेर मुख्यालय पर आकर अपना परिवाद देते है अथवा अपनी बात रखते है । ऐसे में कुछ परिवादी बीकानेर आने में असमर्थ होते है , जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पाता ।

ऐसे में अब ऐसे परिवादी जो बीकानेट आने में असमर्थ है वे ई – जनसुनवाई के जरिए बीकानेर आईजी से अपनी फरियाद कर सकेंगे । पुलिस आमजन के लिए है । आमजन की पीड़ा दूर नहीं कर सके तो फिर पुलिस में होने का क्या मतलब है । आमजन को पुलिस सहज और सरल उपलब्ध हो इसी कड़ी में ई – जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू की है ।

शनिवार से इसकी शुरुआत कर रहे हैं । इसके बाद हर माह के शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे ई जनसुनवाई करेंगे।

ओमप्रकाश, बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक