बीकानेर : पैर फिसलने से डिग्गी में गिरी महिला, डूबने से हुई मौत
बीकानेर। डिग्गी में डूबने से महिला की मौत हो गई। घटना देशनोक थाना क्षेत्र की है। जहां पलाना निवासी 38 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी मोहनलाल जाट की डिग्गी में डूबने में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतका के देवर मामराज ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसकी भाभी पुष्पा देवी डिग्गी पर बुस्टर चालू करने गई थी। बुस्टर में पानी नहीं होने के कारण वह नीचे डिग्गी से पानी लेने के उतरी तो अचानक पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गई और पानी में डूब गई। थोड़ी देर पिताजी ने डिग्गी की तरफ देखा तो भाभी दिखाई नहीं दी। तब डिग्गी के पास जाकर देखा तो पानी अंदर डूबी हुई नजर आई। उसके बाद वह भागकर मौके पर गया व भाभी को डिग्गी से बाहर निकाला। तब तक मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

