बीकानेर : युवक के साथ मारपीट कर किया चाकू से वार
बीकानेर। युवक के साथ मारपीट कर चाकू से वार करने क मामला सामने आया है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में सर्वोदय बस्ती निवासी समीर पुत्र अयुब अली ने चार नामजद युवकों के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 29 अक्टूबर की रात को करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त साबिर के साथ राजपुरोहित भोजनालय गया था। वक्त करीब साढ़े ग्यारह बजे विक्की पठान, रितिक वाल्मीकि, मोगली व प्रकाश चांगरा होटल पर आये व उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान विक्की पठान ने परिवादी के हाथ व कुल्हे पर चाकू से वार किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

