बीकानेर: गंगाशहर में सीवरेज लाइन के चैंबर से युवक की मौत पर हंगामा, मोर्चरी पर डटे रहे परिजन,फिर हुआ समझौता

बीकानेर

बीकानेर: गंगाशहर में सीवरेज लाइन के चैंबर से युवक की मौत पर हंगामा, मोर्चरी पर डटे रहे परिजन,फिर हुआ समझौता

बीकानेर@दैनिक खबरां। गंगाशहर एरिया में चैम्बर की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में शनिवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चैंबर दुरुस्त करवाने के साथ ही संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की युवक की मौत पर हंगामा:गंगाशहर में सीवरेज लाइन के चैंबर से युवक की मौत पर हंगामा, मोर्चरी पर डटे रहे परिजन, फिर समझौता

गंगाशहर एरिया में चैम्बर की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में शनिवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चैंबर दुरुस्त करवाने के साथ ही संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।

दरअसल, कुछ दिन पहले रोहित कच्छावा अपने मित्र के साथ गंगाशहर से जा रहा था कि रास्ते में सीवरेज लाइन के चेंबर की चपेट में आ गए। अंधेरा होने के कारण आधा फीट ऊंचा आया चैंबर नजर नहीं आया। ऐसे में युवकों की मोटर साइकिल अंधेरे में उससे जा टकराई।

दोनों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखा गया था, जहां गंगाशहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत भी मौके पर पहुंचे।

यहां काफी देर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्य मांग उस ठेकेदार को गिरफ्तार करने की थी, जिसने ये चैंबर सड़क के इतनी उपर बना दिए। आरयूआईडीपी के माध्यम से हो रहे इस काम के लिए एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया था। इसी कंपनी के खिलाफ अब गंगाशहर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

शाम होने तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मुआवजा देने पर भी सहमति बनी है लेकिन कितना मुआवजा होगा? ये अभी तय नहीं है। पीड़ित पक्ष ने रोहित के घर से किसी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी थी।