बीकानेर : आधी रात को दुकान का ताला तोड़ने वाले 2 शातिर चोर नयाशहर पुलिस के चढ़े हत्थे,खुलेंगे कई वारदातों के राज…

बीकानेर

बीकानेर : आधी रात को दुकान का ताला तोड़ने वाले 2 शातिर चोर नयाशहर पुलिस के चढ़े हत्थे,खुलेंगे कई वारदातों के राज…

बीकानेर@दैनिक खबरां। नयाशहर थाना ने आधी रात को दुकान के ताले तोड़ने वाली गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों ने बीते दिनों 4 अक्टूबर को नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल रोड़ विश्वकर्मा मंदिर के समीप गणपति मोबाइल में आधी रात को ताला तोड़कर एक दर्जन मोबाईल ले उड़े थे।

इस सम्बंध में परिवादी दुकानदार धर्मराज की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चूंकि बीते कई दिनों से इलाके में चोरी की वारदातें लगातार हो रही थी ऐसे में महावीरसिंह सउनि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए कई संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की तो कई राज सामने आए और चोरों का सुराग हाथ लगा। जिस पर पुलिस ने 27 वर्षीय एजाज मोहम्मद पुत्र सबराती मुसलमान निवासी राणीसर बार हाल सब्जी मण्डी के पिछे इस्लामनगर व 21 वर्षीय सोनू अली पुत्र गुलाम कादर उर्फ रमजान मुसलमान निवासी वार्ड न01 ग्राम सरदारपुरा ग्राम पचायत केला छतरगढ हाल सब्जी मण्डी के पिछे इस्लामनगर को दस्तयाब कर कड़ाई से पूछताछ की जिसमे आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिस पर दोनो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी एजाज ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के पश्चात वह उत्तरप्रदेश जाकर छिप गया । लेकिन खाकी की तीसरी आंख के आगे धरा गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से मोबाईल बरामदगी के प्रयास जारी है ।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
महावीरसिह राजवी सउनि नयाशहर,दीपक यादव हैड कानि साईबर सैल,संजय कानि, छगनलाल कानि आदि शामिल रहे।