बीकानेर: दो नकाबपोश बदमाश भरे बाजार में छीन ले गए युवक के हाथ से मोबाइल..

बीकानेर

बीकानेर: दो नकाबपोश बदमाश भरे बाजार में छीन ले गए युवक के हाथ से मोबाइल..

बीकानेर@दैनिक खबरां। पुलिस की नाक के नीचे से नकाबपोश बदमाश हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। यह हादसा उस स्थान पर हुआ है। जहां पूरे दिन यातायात पुलिस के जवान खड़े रहते है का पोइंट है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कैंचीधार वाली गली में रहने वाले गौरव पटवा ने कोटगेट पुलिस थाना में दी रिपोर्ट में बताया कि 17 जून की रात को तकरीबन आठ बजे वह मेट्रो होटल सार्दुल सिंह सर्किल के पास से जा रहा था। इसी दौरान दो युवक जिन्होंने मुंह पर ढाटा बांध रखा था। मोटर साइकिल पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर पुराना बस स्टैण्ड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दो अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।