रात को खाना खाकर सोए दो भाई, सुबह उठे तो बिगड़ी एक की तबियत, अस्पताल पहुंचते ही मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में पावर ग्रीड में काम करने दो भाई रात को खाना खाकर सो गए और सुबह जब देखा तो एक भाई की तबियत बिगड़ गई जंहा अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासार भाटियान में सोमवार की बताई गई है। इस संबध में मृतक के भाई शेख मघबूल पुत्र शेख जाइस्टीन, निवासी कोकलामारी, पश्चिम बंगाल नें छतरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

प्रार्थी नें पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पावर ग्रीड बरजू में कार्यरत थे। 29 सितम्बर को दोनों भाई खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठने पर शेख मघबूल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।