मंदिर जा रही महिला को अज्ञात मोटरसाईकिल ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

मंदिर जा रही महिला को अज्ञात मोटरसाईकिल ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीवनचन्द्र पुत्र ज्योतिन चन्द्रादास (उम्र 44 वर्ष) निवासी सहरामपुर, थाना तुफानगंज, जिला बिहार (वर्तमान में बीकानेर निवासी) ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी नमीता दास अपनी अज्ञात साली पुनीता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर करणी माता मंदिर देशनोक जा रही थी।

इसी दौरान देशनोक पुलिया के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नमीता दास गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।