बीकानेर: शादी के नाम पर धोका, लूटेरी दूल्हन को पुलिस ने पकड़ा…..

बीकानेर

बीकानेर: शादी के नाम पर धोका, लूटेरी दूल्हन को पुलिस ने पकड़ा…..

पुलिस कार्रवाई

बीकानेर पुलिस ने लूटेरी दूल्हन को गिरफ्तार किया

बीकानेर, @Dainikkhabraan। शादी के नाम झांसा देने और आभूषण लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को कोलकता से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। पुलिस ने एसपी योगेश यादव के निर्देशों पर कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने 14 मई को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दुल्हन कोलकाता भाग गयी है। जिस पर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची ओर गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से टांजिड रिमांड प्राप्त कर आरोपी से गहने और मोबाइल फोन बरामद किया है।

बता दे कि 14 मई को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसके पास आए और कहा कि हमारे जान पहचान की एक लड़की है। जो कि आपसे शादी कर सकती है। जिस पर परिवादी ने लड़की को देखा और दोनेा की रजामंदी से शादी हो गयी। जिसके बाद दो दिन तक आरोपी उसके साथ रही और अगले ही दिन दिन में घर में से गहले,नकदी रूपए और मोबाइल लेकर चली गयी।