बीकानेर/ बाइक सवार के ऊपर से निकली पुलिस जीप,हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचले,जयपुर रैफर..

बीकानेर

बीकानेर/ बाइक सवार के ऊपर से निकली पुलिस जीप,हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचले,जयपुर रैफर..

बीकानेर@दैनिक खबरां। पीबीएम अस्पताल के पास स्थित मेजर पूर्णसिंह सर्किल पर बीती रात पुलिस की जीप ने बाइक सवार के ऊपर से गाड़ी निकाल दी। इस हादसे में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया। उसे देर रात पीबीएम अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। देर रात करीब दो बजे तक पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में हंगामा होता रहा। आरोप है कि पुलिस के जवान नशे में धुत्त थे, उनका मेडिकल मुआयना करवाने की मांग उठी तो सदर पुलिस ने दोनों सिपाहियों को वहां से रवाना कर दिया।

यह है घटना..
पवनपुरी में रहने वाला चालीस वर्षीय पवन पड़िहार एक दुकान पर काम करता है और शाम को डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। वो किसी सामान की डिलीवरी के बाद वापस पवनपुरी लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अनिंयत्रित पुलिस जीप ने पहले टक्कर मारी और बाद में उसके पैर के ऊपर से जीप निकाल दी। इससे एक पैर पूरी तरह कुचला गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय एंबुलेंस का इंतजार करने को कहा। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई तो उसे पुलिस जीप में ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां सामान्य उपचार के बाद उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। दरअसल, पैर बुरी तरह कुचला गया है, जिसका तुरंत ऑपरेशन जरूरी है।