बीकानेर ग्रामीण पुलिस की दबिश : खेत से 43 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर ग्रामीण पुलिस की दबिश : खेत से 43 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ की खेप पकड़ी है। टीम ने कार्यवाही करते हुए 43.015 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण के निर्देशन में वृताधिकारी कोलायत श्री सैंयाम सिंह (RPS) के सुपरविजन तथा थाना अधिकारी श्री आलोक सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। 23 सितम्बर 2025 को बज्जू स्थित विकास पुत्र ईश्रीलाल विश्नोई (उम्र 29 वर्ष) के खेत में बने मकान से 43 किलो 15 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से आरोपी विकास को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। कार्रवाई करने पुलिस टीम में
पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह, ओमप्रकाश उप निरीक्षक, अतुराम हेड कांस्टेबल, हरीराम मीणा हेड कांस्टेबल, विजय भारक कांस्टेबल, जोगेंद्र कांस्टेबल व संतोष महिला कांस्टेबल शामिल रहे।