बीकानेर : आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, पति मजदूरी के लिये गया हुआ था बाहर

बीकानेर

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र की महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति मजदूरी का कार्य करते है। दो महीने पूर्व उसका पति बाहर काम से गया हुआ था। वह घर की छत पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी रात डेढ़ बजे उसके घर में छत के रास्ते से आया। वह उसे उठाकर नीचे चौक में ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसके बच्चों को स्कूल से उठाने की बात कही। कुछ दिनों बाद उसके परिवार में जागरण था। वह रात को अकेली ही जा रही थी तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके नंबर मांगे। आरोपी ने उसके साथ मोबाइल पर बात करने का दबाव भी बनाया। 27 अक्टूबर को उसके बच्चे स्कूल गए थे तो आरोपी ने बच्चों के साथ मोबाइल भेजने का प्रयास किया लेकिन बच्चों ने मोबाइल लेने से मना किया। बच्चों ने घर आकर सारी बात उसके पति के सामने कहीं तो पति को घटना के बारे में जानकारी दी।