बीकानेर पुलिस की आकस्मिक नाकेबंदी से मचा हड़कंप,नयाशहर पुलिस नें दो घंटे में किए दर्जनों चालान, वाहन चालकों में हड़कंप..
बीकानेर,दैनिक खबरां । देर रात बीकानेर पुलिस ने शहरभर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की जमकर जांच की। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित कर शहर के मुख्य चौराहों और हाइवे नाकों पर नाकेबंदी की गई। जंहा इस आकस्मिक चेकिंग में बीकानेर पुलिस नें दर्जनों चालान बनाए और यातायात नियमों की पालना के लिये आमजन को हिदायत भी दी।
नयाशहर थाना क्षेत्र में थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में दो घंटे तक विशेष नाकेबंदी की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कविता पुनिया ने दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान एमवी एक्ट के तहत कुल 34 चालान बनाए गए, जिनमें ब्लैक फिल्म के 11, मोबाइल पर बात करने के 1, बिना हेलमेट के 2, गार्डर लगे वाहनों के 3, बिना शीट बेल्ट के 1, आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं होने पर 6 और अन्य उल्लंघनों के 10 चालान शामिल हैं। वंही देर रात हुई इस नाकेबंदी ने शहर के वाहन चालकों में हलचल मचा दी और लोग नियमों की अनदेखी को लेकर सतर्क दिखाई दिए।

