बीकानेर : पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर : पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय व जिला पुलिस के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत देशनोक पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा है। इस सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान देशनोक पुलिस की टीम ने ओरण परिक्रमा मार्ग के पास एनएच 62 पर 6 तस्करों को डिटेन कर दस किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। दबोचे गए तस्कर रमेश सीगड़ रासीसर,पप्पू सिंह, कलवंत सिंह, कुलविंद्र सिंह, बिंदर सिंह व धर्मेंद्र सिंह सभी निवासी पंजाब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।