बीकानेर : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, स्टेशन पर पानी लेने उतरा ही था कि पीछे से आ गया ट्रेन की चपेट में

बीकानेर

बीकानेर : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, स्टेशन पर पानी लेने उतरा ही था कि पीछे से आ गया ट्रेन की चपेट में

बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पलाना की है। जहां पर शाम को करीब सवा चार बजे के आसपास ट्रेन से उतरे व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के रहने वाले भंवराराम पुत्र बिशनाराम अपनी लड़की के साथ हनुमानगढ़ से जोधपुर ट्रेन में सफऱ कर रहा था। इसी दौरान पलाना में ट्रेन रुकने पर पानी लेने उतरा था। वापसी में पीछे से आने वाली ट्रेन की चपेट में आया और मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब व असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, राजकुमार खडग़ावत मौके पर पहुँचे और शव को एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल लेकर गए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इ