बीकानेर पुलिस की कार्रवाई में वाहन चोर धरा गया,मोटरसाइकिल बरामद, कई वारदातों से पर्दा उठने की उम्मीद..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर पुलिस की कार्रवाई वाहन चोर धरा गया,मोटरसाइकिल बरामद, कई वारदातों से पर्दा उठने की उम्मीद..

दैनिक खबरां,बीकानेर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विजय शॉपिंग मॉल की अंडरग्राउंड पार्किंग से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को प्रदीप कुमार रामनानी निवासी रथखाना कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 17 अक्टूबर की सुबह 9.45 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ 07 SL 7882 विजय शॉपिंग मॉल की अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए आईजी बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एएसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन और सीओ सिटी श्रवणदास संत के सुपरविजन में, थानाधिकारी रामगोपाल (उनि) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच के बाद मोनू पुत्र फारुख (24) निवासी बान्द्रा बास, पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास, बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम में ये रहें शामिल
थानाधिकारी रामगोपाल (उनि), हैडकॉन्स्टेबल संदीप कुमार (4003), कॉन्स्टेबल भागीरथ (448), जुबेर (1705) और विजय (873)।