बीकानेर: तेज रफ्तार कार नें बाईक सवारों को उड़ाया, दो युवक गंभीर घायल,ट्रोमा में चल रहा ईलाज..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: तेज रफ्तार कार नें बाईक सवारों को उड़ाया, दो युवक गंभीर घायल,ट्रोमा में चल रहा ईलाज..

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार कार से हादसा होने की घटना सामने आई है। जंहा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सादुलगंज की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार कई पलटियां खाकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन जब्त कर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।