बीकानेर : पुलिस की कार्रवाई, वांछित ईनामी आरोपी को दबोचा
बीकानेर। गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित ईनामी अपराधी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत जुलाई में अवैध मादक पदार्थ 27 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण की गंभीरता के देखते हुए जिला पुलिस अधिक्षक के निर्देश में एडीशनल एसपी ग्रामीण व गंगाशहर सीओ के सुपरविजन में गंगाशहर थानाधिकारी द्वारा गठित टीम ने साक्ष्यों और तकनीक की सहायता से आरोपी दिनेश पुत्र सीताराम बिश्रोई निवासी कुदसु पुलिस थाना पांचू को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में गंगाशहर पुलिस थाना टीम के एसआई समरवीरसिंह, कांस्टेबल रघुवीरदान, कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल मुखराम व कांस्टेबल सुरेन्द्र की महत्ती भूमिका रही।

