बीकानेर : कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में व्यक्ति के दामाद गोपीराम वाल्मीकी ने इटियोस कार चालक के खिलाफ लावरवाही का आरोप लगाते हुए कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि 2 मार्च की सुबह करीब 10 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के बाहर भैरूजी मंदिर के पास कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके ससुर को चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसके ससुर गाड़ी के नीचे आ गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रार्थी ने बताया कि घायल ससुर को टैक्सी स्टेंड पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्रार्थी के अनुसार अस्पताल से घर आने के बाद 7 मार्च को फिर से उसके तबीयत खराब हो गयी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

