बीकानेर/ महिला के साथ ऑनलाइन ठगी,चंद सेकंड में ही खाते से निकले हजारों रुपए

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर/ महिला के साथ ऑनलाइन ठगी,चंद सेकंड में ही खाते से निकले हजारों रुपए

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। बीकानेर में प्रतिदिन दर्जनों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे है,जिसमे से गिने चुने पीड़ित ही सामने आते है। ऐसा ही एक मामला शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जंहा एक महिला से क्रेडिट कार्ड बंद होने का कहकर जानकारी मांगी और कुछ ही सेकंड में 49 हजार रुपए खाते से उड़ गए।

इस आशय की लिखित शिकायत तिलकनगर निवासी परिवादिया श्रीमती टेस्सी जोसेफ ने पुलिस को दी है। परिवादिया ने बताया घटना 16 अगस्त की है। जंहा दिन में उसके मोबाईल पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया और सामने वाले ने बोला कि आपके क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। वापिस से एक्टिव करने के लिए डिटेल मांगी जो उसने दे दी। इसके चंद सेकंड के बाद ही उसके खाते से 49000 हजार रुपए कट गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादसं 420 के तहत मामला दर्ज जांच नेनुसिंह सउनि को सौंपी है।