बीकानेर : ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल

बीकानेर

बीकानेर : ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल

बीकानेर। ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा सांखला फाटे से कोलायत की और आने वाली सड़क पर हुआ। ट्रक और बोलेरो के बीच इस टक्कर में 13 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को बीकानेर भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है हालांकि मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।