बीकानेर: सत्संग में जाने का कहकर घर से निकली विवाहिता अपने बच्चे संग हुई गायब, ढूंढने में करे मदद..

बीकानेर

बीकानेर: सत्संग में जाने का कहकर घर से निकली विवाहिता अपने बच्चे संग हुई गायब,ढूंढने में करे मदद..

बीकानेर,दैनिक खबरां। ससुराल से अपने पीहर जाने के लिए निकली एक विवाहिता बीच रास्ते में गायब हो गई, विवाहिता महिला के साथ एक बच्चा भी है। घटना रविवार शाम की नाल थाना इलाके के बछासर गाँव की है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने नाल थाने में सुचना दी है। विवाहिता के पिता रामदास साध निवासी सुरसिंहपूरा ने बताया कि बीकानेर में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में उसके भाई के घर पर रविवार शाम को सत्संग का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसकी बेटी कोशल्या उम्र 23 पत्नी शेरदास अपने 18 माह के बच्चे शुभम के साथ अपने ससुराल बछासर से रविवार को शांय 5 बजे बीकानेर के लिए बस से रवाना हुई थी, लेकिन वह बीच रास्ते कंही उतर गई।काफी देर तक वह घर नही पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की,लेकिन उसका कंही पता नही चला। जिसके बाद परिजनों ने नाल थाने में गुमशुदा की सूचना दी है। अगर आपको कंही इस महिला व बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी हो तो परिजनों के नम्बर 7878601698 पर सुचना दें।