बीकानेर: देर रात एक साथ 8 गाय बिजली के पोल में दौड़ते करंट की चपेट में आयी, 6 की अकाल मौत……
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर में देर रात 1:30 बजे के आसपास जस्सूसर गेट के बाहर सारण पेट्रोल पंप के पास करंट की चपेट में आ जाने से एक साथ 6 गायों की मौत हो गयी।
वंदे गौ मातरम जीव रक्षक दल को रात्रि करीब 1:30 बजे हेमंत ने सूचना दी की 8 गाय माता करंट की चपेट में आने से तड़प रही है जैसे ही सूचना मिलते ही संगठन के धर्मेंद्र सारस्वत और जेडी तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि विद्युत पोल में करंट हैं जिससे 6 गाय अकाल मृत्यु को प्राप्त हो चुकी थीं और दो गाय माता तड़प रही थीं जिनको धर्मेंद्र सारस्वत व जेडी और जस्सुसर गेट क्षेत्र पार्षद शिवजी बिस्सा ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए 2 गाय माता को जीवित वहां से निकाला फिर बिजली विभाग को सूचना देकर वहां की लाइट बंद करवायी। सुचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
टीम के सहयोगी प्रवक्ता करण पाल सिंह, श्रवण सिंह खारा, भंवर सिंह भाटी, रविंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, लालचंद, जितेंद्र बिशा, राजेश सारस्वत और संरक्षक महावीर रांका और बाबूलाल मेहता, विधि सलाहकार एडवोकेट विजय पारीक ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
लोगों ने इस घटना को लेकर बीकानेर में कार्यरत निजी बिजली कम्पनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए वही पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने इसे निजी बिजली कम्पनी की घोर लापरवाही माना है जिसकी वजह से 6 बेजुबान पशुओं की मौत हो गयी।

Bikaner: Late night 8 cows came under the grip of current running in an electric pole, 6 died prematurely……
Bikaner, @Dainikkhabraan. In Bikaner, around 1:30 pm, 6 cows died simultaneously due to electrocution near Saran Petrol Pump outside Jassusar Gate.
Hemant informed Vande Gau Mataram Jeev Rakshak Dal at around 1:30 pm that 8 cows are suffering due to being struck by current. I have current due to which 6 cows had died prematurely and two cow mothers were suffering, which Dharmendra Saraswat and JD and Jassusar Gate area councilor Shivji Bissa, without caring for their lives, took out 2 cow mothers alive from there then electricity After informing the department, the lights were switched off. As soon as the information was received, the Nayashahr police station reached the spot.
Team’s associate spokesperson Karan Pal Singh, Shravan Singh Khara, Bhanwar Singh Bhati, Ravindra Singh, Mukesh Swamy, Lalchand, Jitendra Bisha, Rajesh Saraswat and mentors Mahavir Ranka and Babulal Mehta, Legal Advisor Advocate Vijay Pareek expressed their gratitude to the entire team.
People raised questions on the functioning of the private electricity company working in Bikaner regarding this incident, the same councilor Shivshankar Bissa has considered it as gross negligence of the private power company, due to which 6 innocent animals died.

