बीकानेर : खेत में काम करते समय जहरीले जानवर के काटने से बालिका की मौत
बीकानेर। खेत में काम करते समय जानवर के काटने से नाबालिग बालिका की मौत हो गई। घटना श्रीडूंगरगढ़ के इंदपालसर बास हीरावतान की है। जहां पर जहरीले जानवर के काटने से बालिका की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के रिश्तेदार मुकेश नायक ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि दोपहर को ताऊ की बेटी 15 वषी्रय सीमा खेत में काम रह रही थी। इसी दौरान तिरपाल उतारते समय उसे किसी जानवर ने काट लिया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

