बीकानेर: दो दिन के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत,रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस तक हुआ स्वागत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

बीकानेर: दो दिन के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत,रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस तक हुआ स्वागत

बीकानेर, दैनिक खबरां । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचे। वे जयपुर से देर रात रवाना होकर सुबह करीब छह बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गहलोत का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, ऋषि व्यास सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गहलोत का अभिनंदन किया।

गहलोत का दो दिवसीय बीकानेर प्रवास कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

बुधवार सुबह 11 बजे – रविंद्र रंगमंच पर आयोजित संविधान सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

बुधवार शाम 4 बजे – धरणीधर रंगमंच पर प्रो. अशोक आचार्य की स्मृति में आयोजित व्याख्यान माला में भाग लेंगे।

बुधवार शाम 6 बजे – परशुराम छात्रावास में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

गुरुवार – पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

गुरुवार को ही – रामपुरिया लॉ कॉलेज में आयोजित राजीव गांधी स्टडी सर्कल के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गुरुवार को ही – महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
गहलोत के इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरभर में स्वागत की तैयारियां की गई हैं।