बीकानेर : सब्जी लेने पहुंचे व्यक्ति की जेब से पार हुए पचास हजार रुपए

बीकानेर

बीकानेर : सब्जी लेने पहुंचे व्यक्ति की जेब से पार हुए पचास हजार रुपए

बीकानेर। सब्जी लेने पहुंचे एक व्यक्ति की जेब कट गई। इस सम्बंध में जसरासर निवासी गणपतराम जाट ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह 7 मार्च की सुबह करीब दस बजे कटला चौकी में सब्जी दुकान पर सब्जी लेने के लिए पहुंचा था। जहां पर उसके पास आकर तीन व्यक्ति खड़े हो गए और चुपके से उसकी जेब से 50 हजार रूपए निकालकर ले गए। जब परिवादी ने सब्जी के पेसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पाया की पैसे नहीं है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।