बीकानेर : महिला व बच्चों के साथ मारपीट का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : महिला व बच्चों के साथ मारपीट का आरोप

बीकानेर। महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लालगुफा के पास, गफ्फुर बस्ती निवासी हसमत बानो ने कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अकबर, ईस्माइल, फारूख, महबूब व हाजी खां ने उसके साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने आये उसके बच्चों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व मामले में जांच का जिम्मा कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल को सौंपी गई है।