बीकानेर संभाग: ,13 व 16 वर्षीय दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, किसी को बताने पर पिता को मारने की देते थें धमकी…..

बीकानेर

बीकानेर संभाग: ,13 व 16 वर्षीय दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, किसी को बताने पर पिता को मारने की देते थें धमकी…..

चूरू, @दैनिक खबरां। जिले के सरदार शहर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिगों को डरा धमकाकर एक साल से दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिगों के पिता ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।

सरदार शहर SHO बलराज सिंह मान ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि नाबालिक लड़कियों का पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। उसके पांच बेटियां एवं एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। दो नाबालिग बेटियां घर में ही रहती हैं।

गांव के ही चार युवक एक साल से उसकी 13 व 16 वर्षीय नाबालिग लड़कियों का शारीरिक, मानसिक शोषण व दुष्कर्म कर रहे हैं। वहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर नाबालिग बेटियों को डराते धमकाते रहे। किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी देते थे।

रिपोर्ट में बताया कि 31 जनवरी को रात करीब 11 बजे तीन युवक आए और उसकी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। युवकों को जाते समय उसके भाई ने देख लिया। पीछा करने पर दो युवक मौके से फरार हो गए। मगर एक युवक को उसने पकड़ लिया। उसके घर जाकर उलाहना देने पर भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। आरोपी उसकी पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच सरदार शहर डीएसपी नरेन्द्र शर्मा कर रहे हैं।

Bikaner division: , 13 and 16 year old two minors were gang-raped, used to threaten to kill their father if they told anyone…..

Churu, @Dainikkhabraan. A case of gang-rape with two minor girls has come to light in Sardar Shahar police station area of ​​the district. The accused were raping minors for a year by intimidating them. The father of the minors has registered a case on Tuesday.

Sardar City SHO Balraj Singh Mann said that in the report, the father of the minor girls works as a laborer in Delhi. He has five daughters and one son. Three daughters are married. Two minor daughters stay in the house.

Four youths of the village have been physically, mentally exploiting and raping her 13 and 16 year old minor girls for a year. At the same time, on telling anyone about the incident, the minor girls kept on threatening them. He used to threaten to kill his father if he told anyone.

The report said that on January 31, around 11 pm, three youths came and raped her minor daughters. While leaving the youth, his brother saw him. On being chased, two youths fled from the spot. But he caught a young man. There was no effect on the accused even after going to his house and reprimanding him.

The accused are threatening to defame her by sharing obscene photos of her daughter on social media.

Police registered a case against the accused under gang rape, POCSO Act and IT Act. Sardar city DSP Narendra Sharma is investigating the matter.